उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आशुतोष और वैष्णवी चुने गए हेड बॉय और हेड गर्ल

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

नगर के जयोत्री एकेडमी विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनाव में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढक़र मतदान किया गया। निर्वाचित हेड बॉय आशुतोष तथा हेड गर्ल वैष्णवी को शपथ ग्रहण कराई गई।विद्यालय परिसर में हुए चुनाव में हेड बॉय और हैडगर्ल के पद के लिए क्रमशः आशुतोष कक्षा 11बी तथा वैष्णवी कक्षा 11सी निर्वाचित हुए हैं। इसी पद के लिए कनक विश्नोई, सनी यादव तथा अंशुल शाक्य ने भी सम्मानजनक मत प्राप्त किये।विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने कहा कि हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राएं नेतृत्व और लोकतंत्र की शिक्षा को महत्वपूर्ण मानते हैं और साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए साक्षरता और उद्यमिता के महत्व का भी आदर करते हैं। प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल नए नेतृत्व की दिशा में बढ़ते हैं, बल्कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के महत्व को भी समझते हैं। विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल और नीता पोरवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ाध्यक्ष भोला सिंह ने विजेताओं को बैज लगाकर दायित्व की शपथ ग्रहण कराई गई। चुनाव के आयोजन में अमित तिवारी और डॉ. योगेन्द्र यादव की बड़ी भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button