उत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News जनपद फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों का कहर लगातार जारी, जिम्मेदार विभाग मौन

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद में हिंदी में ओवरलोड वाहनों की खबर अखबारों के पन्नों पर लगातार सुर्खियां बनती चली जा रही हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग बिल्कुल से मौन बना बैठा हुआ है वही आपको बताते चलें कि जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कौहन मोरंग खदान की खबर इतनी समय सोशल मीडिया में काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है जहां बेधड़क होकर ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के चलते बेधड़क होकर ओवरलोड वाहनों को निकाला जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहन के कारण बीते कई दिन पहले एक दुर्घटना भी घटित हो गई थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था जहां ग्रामीणों ने जाम भी लगाया था लेकिन थाना की पुलिस की लापरवाही सामने आई थी जहां ग्रामीणों ने बताया कि जिस मार्ग से ओवरलोड वाहन निकलते हैं उस मार्ग पर एक विद्यालय भी पड़ता है जिसमें बच्चे आते जाते रहते हैं जिस कारण बच्चों के अभिभावकों को भी एक चिंता बनी रहती है लेकिन यह सब जानकर भी जिम्मेदार विभाग अनजान बना बैठा हुआ है।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button