ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शाशन के अनुमति की उड़ा रहे लोंग धज्जिया मार रहे मछली 15 अगस्त तक की लगी है रोक थाने मे शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

रिपोर्टर अज़मत उल्ला शहडोल मध्यप्रदेश

 

शहडोल  ग्राम पथखई का निवासी नर्मदा प्रसाद बेगा उर्फ पप्पू पिता गंगाराम बेगा पथखई का निवासी हूं तथा शासन के द्वारा प्रस्तावित आदेश मछुआ सहकारी समिति पत् का अध्यक्ष हु, शासन की निति के द्वारा ग्राम पथखई में बंधा 10 वर्ष के लिये मछली पालन के लिए लीज पर लिया था । मैं अध्यक्ष होने के नाते उक्त जलाशय की देखभाल करता चला आ रहा हु, यह की ग्राम पथखई के ही कुछ लोगों के द्वारा जलाशे में जबरन बलपूर्वक मछली मारने से मना करने के बाद भी यहां के लोग नही मानते है । और उल्टा मेरे साथ ही लड़ाई करके मुझे जान से मारने की धमकी देते है, जिनमें से बुद्धू सिंह पिता बिरजू सिंह, रामचरण,नत्थू कोल, विजय धूलिया, लल्ला यादव, ओर भी ।अन्य लोगों द्वारा जबरन मछली पकड़ने से में बहुत ज्यादा परेशान हो गया हू और यह लोग मेरे मना करने से भी नहीं मानते हैं । मैंने इसकी शिकायत थाना सिंहपुर में भी की वहां से भी मुझे कोई न्याय नहीं मिला । मेरे परिवार में मेरे चार बच्ची और बीवी के अलावा और कोई नहीं है । मेरा इसके अलावा और दूसरा कोई व्यवसाय नहीं है, समूह और शासन से कर्जा लेकर मैंने यह मछली पालन काम शुरू किया है । इसी तरह अगर लोग मछली मारते रहेंगे तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा मैं शासन से निवेदन करता हूं कि मेरी सहायता करके मुझे न्याय दिलाने की कोशिश करें !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button