उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मंझनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गौ तस्कर को मुठभेड़ के दौरान एक को किया गिरफ्तार दूसरा मौके से हुआ फरार

रिपोर्ट दीपू गौतम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी बृहस्पतिवार को बीती रात को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है बताया जा रहा है कि समदा गांव के पीछे खेत मे एक पेड़ के नीचे कुछ अपराधियों द्वारा गौकशी की जा रही है। इस सूचना पर सभी संबंधित को सूचना देते हुए उपलब्ध फ़ोर्स व जनपदीय एसओजी टीम के साथ मौके पर रवाना होकर घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई पुलिस द्वारा आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग करने पर समय 2:30 बजे एक बदमाश जिसका नाम दिलशाद पुत्र तिरहू उम्र 45 वर्ष ग्राम समदा थाना मंझनपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जिसे चिकित्सीय उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया और दूसरा आरोपी जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है, जिसे पकड़ने हेतु पुलिस की कई टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button