उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची महोदया नायब तहसीलदार जड़ा युवती को थप्पड़, ग्रामीण गुस्से से लाल 

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन है। इस पर कई लोग मकान बनाकर रहते हैं। पास ही संजय सिंह की जमीन भी है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर ही सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी कपसेठी, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस के साथ मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई और हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने की मांग रखी। आरोप है कि नायब तहसीलदार भड़क गईं और युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेर लिया। मामला बिगड़ता पुलिस ने नायब तहसीलदार को सुरक्षा घेरे में लिया और किसी तरह गाड़ी तक पहुंचाया। जमीन पर कब्जा दिलाए बगैर ही नायब तहसीलदार चली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अधिकारी को संयत बरतना चाहिए। उग्र होकर युवती को पीटना ठीक नहीं है। मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई के लिए गई थी। वहां एक पक्ष के लोगों ने मुझे धक्का दिया और हमला करने का प्रयास किया। अपने बचाव में मेरा हाथ उठ गया। वायरल वीडियो में आधी बात ही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। मेरे ऊपर हमला करने के लिए युवती और उसके परिजन गाड़ी पर भी चढ़ गए थे।-प्राची केसरवानी, नायब तहसीलदार, सेवापुरी प्राची केशरवानी नायब तहसीलदार राजातलाब वाराणसी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button