उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन से कहा अगली गोली तुझे मार दूंगा। सातरोड कलां में रात की वारदात 30-40 हजार रुपए लूटकर आरोपी फरार।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार सातरोड कलां में शराब ठेके पर फायरिंग करते नकदी लूटने के मामले में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शराब ठेके के सेल्समैन पाबड़ा वासी प्रदीप ने बताया कि रात करीब आठ बजे की घटना है। वह शराब ठेके के अन्दर बैठा हुआ था। तभी सिर पर गमछा बांधे दो युवक दौड़ते हुए आए। एक ने गेट पर गोली चला दी और दूसरा अन्दर घुस आया। उसने कहा कि जितना पैसा है दे दो वरना गोली मार दूंगा। फिर छत की तरफ फायर करते कहा कि अगली गोली तुझे मार दूंगा। उनकी धमकी से डर गया था। ठेके में सातरोड कलां का संजू था। जिसके साथ कमरे में जाकर छुप गया। दोनों युवक सेल के करीब 30-40 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। अंदेशा है कि रैकी करने व वारदात में शामिल लोगों में एक युवक और था इस मामले कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें फायरिंग व लूट करने वाले दो युवक कैद मिले हैं। इनकी पहचान करके धरपकड़ के प्रयास जारी हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button