उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जा रही एक स्कॉर्पियो कार को रोक कर चाबी निकल ली गई और ट्रक मे कार को चढ़ा कर ले गाय

रिपोर्टर मोहम्मद इमरान बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

थाना सूरजपुर के प्रकरण में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सुभाष कश्यप पुत्र श्री रोहतास मूल निवासी सूतीयाना थाना ईकोटेक थर्ड वर्तमान में थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत यामाहा फैक्ट्री के पीछे विशाल मेगा मार्ट के पास महामेगा गली में स्वयं का मकान बनाकर रहते हैं। इनके दो बच्चे कस्बा सूरजपुर स्थित के सी एस गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। उनकी पुत्री उम्र लगभग 11 वर्ष कक्षा 5 में व पुत्र उम्र लगभग 7 वर्ष कक्षा एक में अध्यनरत है। स्कूल की छुट्टी दोपहर 1:30 बजे होती है ।जो अभिभावक अपने बच्चों को छुट्टी के बाद खुद लेने आते हैं वह लगभग पहले ही स्कूल पहुंच जाते हैं। आज भी प्रति दिन की भांति सुभाष कश्यप अपने दोनों बच्चों को लेने अपनी स्कॉर्पियो से स्कूल पहुंच गए थे। वहां से दोनों बच्चों को लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे,कुछ दूर आगे बढ़ने पर अचानक एक ब्रेज़ा कार से चार लोग उतरे और उन्होंने उनकी स्कॉर्पियो को रोका और गाड़ी की चाबी लेकर चारों अंदर चले गए। उनमें से एक आदमी स्कॉर्पियो चलाने लगा । ब्रेजा में सवार एक अन्य व्यक्ति आगे आगे ब्रेज़ा लेकर चलने लगा । कुछ दूर आगे जाने पर जाम की स्थिति व लोगों को इकट्ठा होते देखकर तथा अचानक सामने ट्रक आ जाने पर ट्रक में स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर श्री सुभाष कश्यप व उनके दोनों बच्चों को छोड़कर स्कॉर्पियो से उतरकर यह चारों लोग भाग गए। घटना की पृष्ठभूमि के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट हुआ है कि विगत 14 जून को सुभाष कश्यप के चाचा के बच्चों से सूतीयाना के ही कुछ लड़कों की लड़ाई हुई थी इसके संबंध में उनकी ओर से थाना ईकोटेक थर्ड में अभियोग भी पंजीकृत कराया गया था। घटना के संबंध में अन्य बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। सुभाष कश्यप व उनके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य है ।सम्पूर्ण प्रकरण के संबंध में सुभाष कश्यप द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर रोहित पुत्र करतार सिंह और आकाश पुत्र ओमकार तथा दो अन्य के विरुद्ध थाना सूरजपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी विशेष टीमें बनाकर सुनिश्चित की जाएगी। दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले है,इनकी आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी। वादी श्री सुभाष कश्यप द्वारा बताया गया कि संपूर्ण घटनाक्रम के दौरान गोली चलने जैसी कोई घटना नहीं घटित हुई है, आसपास के लोगों से भी जानकारी करने पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है ।उनके हाथ में जो चोट आई है वह उन चारों व्यक्तियों के साथ हुए संघर्ष /छीना झपटी के दौरान आई है! सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गोली चलने की बात जिनके द्वारा कही जा रही है वह घटनास्थल पर नहीं थे।फिर भी साक्ष्यों के एकत्रीकरण हेतु घटनास्थल के आसपास व्यवस्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी प्राप्त की जा रही है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल श्री अनिल कुमार द्वारा दी गई बाइट।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button