Bihar News पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी इन दिनों काफी सुविधा जनक कार्य के लिए वरदान साबित हो रहा

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
चाहे वह बापूधाम रेलवे-स्टेशन हो या प्राइवेट बस स्टैंड, बापूधाम रेलवे-स्टेशन को वर्ल्ड क्लास के रेलवे-स्टेशन बनाने के लिए दिनांक 6 अगस्त 23 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास किया गया तथा कल्याण कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया, रही बात मोतिहारी नगर निगम की तो काफी मुस्तैद होकर जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए श्रीमति प्रीति कुमारी महापौर एवं श्री डॉ लालबाबू प्रसाद उपमहापौर नगर निगम मोतिहारी द्वारा छतौनी प्राइवेट बस स्टेंड भी सुविधाजनक बनाने का कार्य किया गया है यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त बस स्टैंड स्थित आश्रम स्थल भवन का हॉल एवं शौचालय का जीर्णोद्धार करते हुए मरम्मत और रंग-रोहन का कार्य भी किया गया है वर्षा के कारण उक्त बस स्टैंड में कीचड़ से बस यात्रियों तथा बसों को काफी परेशानी होती है अभी और कार्य करने की जरूरत है हालांकि इस ओर भी नगर निगम का ध्यान है, दूसरी तरफ सम्पूर्ण नगर निगम के नाले की सफाई वर्षा पूर्व 24 घंटे कार्य करने का निर्णय उप महापौर श्री डॉ प्रसाद द्वारा लिया गया है जो कार्य अनवरत जारी है हमारा मोतिहारी सहर स्वच्छ,सुंदर एवं आधुनिक सुविधा से बेहतर कार्य के लिए चारों तरफ उत्साहित हैं l




Subscribe to my channel