ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पन्ना! क्रेडिट कार्ड बन्द कराने का झांसा देकर किसान के साथ की ठगी।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना जिले के पवई थाना अन्तर्गत ग्राम मुराछ निवासी एक किसान के साथ ठगी का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुराछ निवासी पीड़ित किसान श्री राम केश तनय राम रतन पटेल द्वारा 10/08/23 को पुलिस अधीक्षक पन्ना को एक आवेदन देकर बताया कि दिनाँक 09/08/23 को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान काल आया जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह स्टेट बैंक अधिकारी पवई बोल रहा है। तुम्हारा क्रेडिट कार्ड बन्द करना है जिसके लिए तुम्हारा आधार कार्ड, पेन कार्ड, व खाता नम्बर चाहिए। मैंने उसे फोन पर ही आधार कार्ड,पेन कार्ड, एवं बैंक खाता नंबर बता दिया, बस कुछ ही देर में मेरे खाते से 42970 / निकल गए। पीड़ित किसान ने बताया कि फरियाद लेकर वह थाना पवई गया था किन्तु उसके आवेदन पर कोई गौर नहीं किया गया। उसने कहा कि यह रकम मैंने खेती के लिए जमा की थी किन्तु मेरे साथ ठगी कर वह रकम निकाल ली गई है जिससे मेरी खेती का काम बिगड़ जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button