Uttar Pradesh News अगस्त 14 को किसान क्रेडिट कार्ड मेला

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया ग्राम सभा एवं निजी तालाबो में भारतीय मेजर कार्प को मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा | ग्राम सभा एवं निजी क्षेत्र के छोटे तालाबों में उच्च घनत्व पर पंगेशियस मछली पालन कराएंगे | भारतीय मेजर कार्क मछली बीज हैचरी संचालन एवं संवर्धन, भारतीय मेजर कॉर्प मछली बीज संवर्धन फ्राई से फिंगरलिंग अवस्था में हैचरी संचालन एवं बीज संवर्धन के लिए 14 अगस्त को प्रातः 11:00 कलेक्ट सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड मेला लगेगा | इसमें जनपद के समस्त मत्स्यपालकों, मत्स्य विक्रेताओं, मत्स्य विभाग में पंजीकृत समितियों एवं अन्य पात्र जनसामान्य जो कि मत्स्य कार्य से जुड़े हो वह किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु आमंत्रित हैं | जिन मत्स्य पालकों का किसान क्रेडिट कार्ड विभिन्न बैंकों में लंबित है उनके आवेदन पत्रों के निस्तारण की कार्यवाही भी की जाएगी | बैंक शाखा प्रबंधक अपने कोऑर्डिनेटर के साथ उपस्थित होकर केसीसी के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण उसी समय करेंगे |




Subscribe to my channel