उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सांसद जयप्रकाश रावत ने हरदोई व शाहाबाद में ट्रेनों के ठहराव की मांग की

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  सांसद जयप्रकाश रावत ने हरदोई व आझी शाहाबाद को लेकर रेल मंत्री को एक पत्र भेजा है | उन्होंने दोनों स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है | सांसद का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19269 डाउन पोरबंदर से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली मोतिहारी एक्सप्रेस 19270 अप, मुजफ्फरपुर से चलकर पोरबंदर जाने वाली मोतिहारी एक्सप्रेस 12429 व 12430, लखनऊ नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12391 व 12392 राजगीर नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर किया जाए | इससे दिल्ली, अजमेर, जयपुर, आबूरोड जाने वाली रेल यात्रियों को लाभ मिल सकेगा | आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13151 सियालदह से जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15075 व 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22453 हुआ 22 454 राजरानी एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग की गई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button