उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फर्जी अभिलेखों से जमीन हड़पने की साजिश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

अतरौली, हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के सैयापुर गांव निवासी एक महिला ने देवर समेत सात लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है | महिला ने पूरे मामले में जांच और कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है | सैयापुर निवासी रामदेवी ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति रामविलास की मौत हो चुकी है | पति के नाम से सैयापुर और महुआ डांडा में जमीन है | पति की मौत के बाद बारिश के तौर पर रामदेवी का नाम दर्ज हो गया | आरोप है कि उसके देवर समेत सात लोग दूसरी शादी करने का आरोप लगा कर परेशान कर रहे हैं | इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी बनवाए गए हैं | प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था | अब जब जानकारी हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button