Uttar Pradesh News जिले के 557 परिषदीय विद्यालय जर्जर घोषित, अधिकतर हुए ध्वस्त

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद के परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद के 557 विद्यालयों को जर्जर घोषित किया जा चुका है | इन भवनों में शिक्षण कार्य बंद कर 464 को ध्वस्त कर दिया गया है | शेष विद्यालयों के धवस्तीकरण का कार्य चल रहा है | विद्यार्थियों के 101 नए भवन बनाए जा रहे हैं | शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनके धवस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे | शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद में प्रथम चरण में 350 जर्जर विद्यालय चिन्हित किए गए थे | इसकी जिला स्तरीय तकनीकी टीम ने जांच कर ध्वस्तीकरण की संस्तुति की थी | इस पर विभाग की ओर से भवन की नीलामी कर उनको ध्वस्त करा दिया गया है | द्वितीय चरण में 116 जर्जर विद्यालय चिन्हित किए गए, उनमें से 114 ध्वस्त कियें जा चुके हैं | तृतीय चरण में 91 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं | जिनकी तकनीकी टीम जांच कर रही है | इनमें कुछ में कक्षा, कुछ में रसोईघर, किसी में शौचालय और किसी में चार दिवारी शामिल है | तकनीकी टीम जांच कर आख्या देगी | उसी के आधार पर आगे दोस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी | अगर मरम्मत योग्य पाए गए, तो उनकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा | विद्यालय के चिन्हींकरण के बाद से विद्यार्थियों को दूसरे भवनों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है | विद्यालय भवन के अलावा विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बने हैं | इनमें शिक्षण कार्य किया जा रहा है | जिन विद्यालय भवनों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने आख्या भेजी थी | उसकी तकनीकी समिति से जांच कराई गई और समिति की सहमति में से उन को ध्वस्त कर दिया गया है | कुछ विद्यालय शेष है, जिनकी तकनीकी समिति जांच कर रही है | खंड शिक्षा अधिकारी की सूचना के बाद से जर्ज़र भवन में शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया था |




Subscribe to my channel