उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 10 से 28 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम : डीएम

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   एमडीए /आईडीए ( फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ) का आयोजन किया गया जिसका माननीया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती व जिलाधिकारी मंगला प्रशासन ने उद्घाटन किया | कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार ने दोनों अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया | माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पूरी तरह से संकल्पित है | मच्छरों के पनपने के स्रोत को रोकने के लिए हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए | स्वास्थ्य क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है | जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा | फाइलेरिया से शरीर में दिव्यांगता आ सकती है | बचाव ही इस बीमारी का सबसे प्रभावी उपाय है | अपने आसपास साफ सफाई रखें | एक स्थान पर जल जमाव ना होने दें | मच्छरों को न पनपने दें | फाइलेरिया की वितरित की जाने वाली दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है | सभी निसंकोच होकर दवा लें | मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पूरे अभियान के दौरान लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य हासिल हो सके | चिली वीडियो को दवा खिलाने के लिए कुल 4500 टीमें लगाई गई हैं | जिलाधिकारी ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया | इस अवसर पर नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न, डीएमओ जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे |

सांडी सी एच सी पर भी फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर आज सीएचसी सांडी पर हाथी पाँव से बचने की दवा खाकर कार्यक्रम का शुभारंभ सुशील गुप्ता द्वारा किया गया | चिकित्सकों द्वारा हाथी पाँव से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ बचाव के उपाय भी साझा किए गए | इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अखिलेश बाजपेई, डॉ अनुज पाल, डॉ मुक्ति धवल, हरिशंकर मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी सहित सीएचसी स्टाफ उपस्थित रहा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button