IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News महराजगंज में सड़क हादसे में 8 लोग घायल: इटहिया शिव मंदिर जा रही थी श्रद्धालुओं से भरी ऑटो, 1 गंभीर हालत में रेफर

 ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश 

महाराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर इटाहिया जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक आटो अमड़ी के पास पलट गई। इससे आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महराजगंज में सड़क हादसे में 8 लोग घायल:इटहिया शिव मंदिर जा रही थी श्रद्धालुओं से भरी ऑटो, 1 गंभीर हालत में रेफर महराजगंज5 घंटे पहले इट शिविया मंदिर जा रही थी वैश्य से भरी ऑटो, 1 गंभीर हालत में  श्रद्धालुओं से भरी एक आटो पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। महाराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर इटाहिया जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक आटो अमड़ी के पास पलट गई। इससे आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी आठ लोगों एक आटो से शिव मंदिर इटहिया दर्शन करने जा रहे थे। आज दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही ऑटो अमड़ी पुल से आगे इटाहिया मार्ग पर मुड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया

इससे ऑटो में सवार राजन गुप्ता पुत्र कृष्णमोहन गुप्ता, राहुल गुप्ता पुत्र मेवा गुप्ता, सुबास गौड़ पुत्र रामलाल, सुभावती पत्नी सुबास, अस्मिता गुप्ता पुत्री श्रीराम गुप्ता, अराधना पत्नी श्रीराम गुप्ता, रेशमा पत्नी विजय और सुनीता गुप्ता पुत्री कृष्णमोहन गुप्ता घायल हो गए, जिन्हें समुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल सुबास गौड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button