IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री चौहान के 22 अगस्त को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का

जनप्रतिनिधियों के साथ आयुक्त एवं आईजी ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर मेघ सिंह राजपूत दतिया मध्य प्रदेश

दतिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 22 अगस्त को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में म.प्र. गृह निर्माण एवं अद्योसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल के सचिव चंद्रमोली, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के संभाग आयुक्त दीपक सिंह, आईजी चंबल संभाग सुशांत कुमार सक्सैना ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर संदीप माकिन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी लीll संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सेवढ़ा एवं दतिया में ऐसी व्यवस्था की जाये जिससे कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान सेवढ़ा में कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम एवं दतिया में हवाई अड्डा के शिलान्यास हेतु कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी दतिया ऋषि कुमार सिंघई, अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी सेवढ़ा प्रतिज्ञा शर्मा सहित, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग श्री मनीष उदैनिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। lरतनगढ़ में विकास कार्यो का किया निरीक्षण Ilम.प्र. गृह निर्माण एवं अद्योसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल के सचिव चंद्रमोली, ग्वालियर चंबल संभाग के संभाग आयुक्त दीपक सिंह, आईजी चंबल संभाग सुशांत कुमार सक्सैना ने रतनगढ़ मेें म.प्र. गृह निर्मण एवं अद्योसंरचना विकास मंडल द्वारा किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button