Uttar Pradesh News रेलवे फाटक पर यातायात को सुचारू रखने हेतु सारे दिन होमगार्ड की ड्यूटी रहती है किन्तु उस समय होमगार्ड भी लापता रहे।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
जनपद के नगर हल्दौर रेलवे फाटक पर एक रोडवेज बस चालक की हठधर्मिता के कारण घंटो जाम लगा रहा साथ ही रोडवेज चालक की हठधर्मिता का विरोध करने वाले अन्य वाहन चालकों के साथ रोडवेज चालक ने अभद्रता भी की ।
बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे नजीबाबाद – गजरौला पैसिंजर ट्रेन के समय हल्दौर रेलवे फाटक पर एक धामपुर डिपो की रोडवेज बस चालक ने आउट साइड लाकर अपनी बस खड़ी कर दी जिससे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे घन्टो रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों लम्बी कतारें लग गई घण्टों तक लोग जाम में फंसे रहे रोडवेज चालक की हठधर्मिता एवं गुण्डा गर्दी के चलते लोगों ने इसका विरोध किया तो धामपुर डिपो की बस संख्या यू पी 81 बी टी – 6514 के चालक ने लोगों से बत्तमीजी की जिसके चलते वहाँ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई भीड़ के कारण रेलवे फाटक पर घन्टो यातायात बाधित रहा। रेलवे फाटक पर यातायात को सुचारू रखने हेतु सारे दिन होमगार्ड की ड्यूटी रहती है किन्तु उस समय होमगार्ड भी लापता रहे।




Subscribe to my channel