Uttar Pradesh News प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान, हल्दौर पर दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
जिला प्रशिक्षण अधिकारी अमित नारंग तथा अनिल कुमार शर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी ने प्रमाण पत्र /स्मृति चिन्ह देकर किया बृहस्पतिवार को जिला ग्राम्य विकास संस्थान, हल्दौर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अधिकारियों डॉक्टर के. के. सिंह, डाॅक्टर पिंटू व डॉक्टर शिवांगी ने जैविक खेती के बारे में तथा वर्मी कंपोस्ट, लघु उद्योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मशरूम उत्पादन के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रशिक्षण शिविर में विकास खण्ड जलील पुर में गठित समूह के 55 पदाधिकारियों /सदस्यों एवं लाभार्थी कृषकों ने भाग लिया। वार्ताकारों के रूप में कोमल जुगलान, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक, धर्मेद्र सिंह, प्रभारी प्रशिक्षण आदि ने संबंधित जानकारी देेेते हुए बताया कि वाटर शेड प्रबंधन में वर्षा जल प्रबंधन, ज़मीन का प्रबंधन, जंगल या वानस्पतिक का प्रबंधन, जानवरों का प्रबंधन व जन की आजीविका का प्रबंधन ही वाटर शेड प्रबंधन है। प्रशिक्षण शिविर में मुन्नी, राधा, रोहन, सौरभ, शोभा, ममता, दीपा आदि ने प्रतिभाग किया।




Subscribe to my channel