उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मनकापुर तहसील में लाटरी प्रद्धति से रिक्त कोटे के दुकानों का हुआ चयन

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गुरुवार को मनकापुर तहसील सभागार में डीएम नेहा शर्मा के निर्देश तहसील में विभिन्न ब्लाकों में रिक्त दुकानों की चयन की कार्यवाही लॉटरी प्रद्धति से एसडीएम राजीव मोहन सक्सैना की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! बताते चलें कि जिन ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों एवं खंड विकास अधिकारियों ने कोटे के चैन की बैठक करने में अस्मर्थता जताई थी! ऐसी ग्राम पंचायतों के चयन के लिए खाद्य एवं रसद विभाग को शासनादेश का हवाला देते हुए लॉटरी द्वारा चयन कराने का फरमान जारी किया था! इसी के तहत चयन समिति के अध्यक्ष एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना व चयन समिति के सदस्य क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/ संयोजक सदस्य रविंद्र सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नगर / सदस्य एससी एसटी राम सरन, खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग विशाल यादव,विभिन्न ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया कराई गयी! जिसमें सबसे पहले बबनजोत ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकनगर ग्रांट पूर्वी में कल 42 आवेदन आए थे जिसमें चयन समिति के जांच के उपरांत 08 आवेदन अपूर्ण पाएं गए! 34 आवेदन पूर्ण थे जिसकी लॉटरी कराई गयी! खुले में चयन में हरीश चंद्र पुत्र श्याम बिहारी की लॉटरी निकाली! इसी क्रम में मनकापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौबेपुर में कुल 13 आवेदन आये थे!07 फार्म अपूर्ण होने के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हो गये! तथा मात्र 06 आवेदनों की लाटरी प्रक्रिया कराई गई जिसमें शिवपूजन यादव पुत्र रवेंद्र प्रताप यादव निवासी चौबेपुर का लॉटरी निकाला है! इस प्रकार अभी तक दो कोटेदार के नाम की लॉटरी निकल चुकी है! छपिया ब्लाक की ग्राम पंचायत छपिया मैं 16 आवेदन आए थे जिसमें 05 अपूर्ण होने के कारण लॉटरी में प्रतिभाग करने से बाहर हो गए! इस प्रकार 11 आवेदन पूर्ण पाए जाने पर लॉटरी निकाली गई जिसने सीमा पत्नी अरून कुमार की लॉटरी निकली है! वहीं खजूरी में कल 10 आवेदन हुआ था जिसमें 5 आवेदन अपूर्ण पाए गए मात्र 05 आवेदन पूर्ण पाए गये थे जिसकी लॉटरी निकाली गई जिसमें प्रमोद कुमार चौधरी की लॉटरी निकाली गई है! इस प्रकार चार ग्राम पंचायतों चयन लॉटरी सिस्टम से किया गया है! यह जानकारी एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने दी है! इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश, रामपाल,पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह , एसआई शशांक मौर्या भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button