Uttar Pradesh News थाना प्रभारी अलमीरा पठान पति-पत्नी का समझौता कराया

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
आवेदिका लक्ष्मी पुत्री अनिल कुमार निवासी बसई थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद का अपने पति राम लखन पुत्र मुलायम सिंह निवासी आनंदपुर थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद का आपस में छोटी मोटी बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी । लगभग पिछले 1 साल से आवेदिका मजबूरी में अपने मायके में ही रह रही थी। लेकिन अपना घर बसाना चाहती थी व अपने पति के ही साथ रहना चाहती थी। महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच की गई तो पाया कि दोनों पति-पत्नी में छोटी-मोटी बात को लेकर कहा- सुनी हो जाने की वजह से कम्युनिकेशन गैप हो गया था। जिससे आपस में दोनों पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई । कई बार काउंसलिंग करने के बाद आज दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता हो गया है । दोनों पति पत्नी के पास एक पुत्र तेज सिंह उम्र करीब 2 वर्ष भी है। दोनों की लड़ाई झगड़े के कारण उक्त बच्चे के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा था। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 10 अगस्त 2023 को महिला उपनिरीक्षक अलविना पठान चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना टूंडला पर, बाद काउंसलिंग आपसी सहमति से समझौता कराकर सकुशल रवाना किया गया । दोनों पक्षों ने पुलिस का धन्यवाद किया।




Subscribe to my channel