IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News किसानों की जनसमस्याओं के प्रति लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की रणनीति बनी

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.08.2023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया उक्त मासिक पंचायत की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मा0 रामकिशन यादव ने की तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा ने किया उक्त पंचायत में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित एवं किसानों ने तय किया कि किसानों की जन समस्याओं के प्रति उदासीन अधिकारियों के खिलाफ जब तक उग्र आंदोलन नहीं किया जाएगा तब तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे इसलिए संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने तय किया क्या अतिशीघ्र गांव गांव संगठन को मजबूत करते हुए व्यापक रणनीति बनाकर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करना होगा जिससे देश और प्रदेश की सरकार दुष्ट, निकृष्ट, भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कर आम जनमानस को भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन दे सकें जब तक आम आदमी सड़कों पर नहीं उतरेगा तब तक जो यह भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्था चल रही है वह बंद होने वाली नहीं है इसलिए सभी किसान नौजवान मजदूर एवं महिलाओं को संगठित होकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आंदोलन करने के लिए अपने बंद घरों से निकलना ही पड़ेगा उक्त बैठक के अंत में जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा विक्रम सिंह चाहर को सोपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया

01 :- माचुआ राजवाह सहित सभी नहर, राजवाहो, माइनरो में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

02 :- ईशन नदी में लोअर गंगा कैनाल (हजारा नहर) से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए।

03 :- किसानों को कई फीडरो पर 02 से 03 घंटे ही बिजली मिल रही है इसे तत्काल सरकारी मानक के अनुरूप कम से कम 8 घंटे सप्लाई निर्वाध रूप से दिलाई जाए जिससे किसानों की फसलों को सूखने से बचाया जा सके।

04 :- अवागढ़ बिजली घर के उड़ेसर फीडर की इनकमिंग मशीन लाइन टूटने पर बंद नहीं होती है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है एवं जनहानि भी हो सकती है संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं एवं अवागढ़ फीडर सहित सभी विद्युत घरों पर पर्याप्त मात्रा में इंसुलेटर, डिस्क एवं तार नहीं है इन्हें तत्काल प्रभाव से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।

05 :- भारत सरकार द्वारा मक्का के तय एम0 एस0 पी0 से आधे दाम पर व्यापारी खरीद कर किसान की लूट कर रहे हैं इसे तत्काल रोका जाए।

06 :- एटा मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारीयों की व्यापारियों से मिली भगत के कारण मूंगफली आदि फसलों के गेट पास ना बनने की वजह से जीएसटी एवं मंडी टैक्स की भारी मात्रा में चोरी हो रही है तथा किसानों की अपनी फसल बेचने पर पक्की रसीद न मिलने के कारण व्यापारियों द्वारा किसानों का पैसा मार लिया जाता है एवं सरकार द्वारा संचालित किसानों को इनामी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

07 :- एटा जिला अस्पताल को प्रदेश सरकार ने उच्चीकृत कर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज बनाया है उक्त मेडिकल कॉलेज में अन्य जनपदों की भांति मरीजों को जिला अस्पताल वाली सुविधा भी नहीं मिल रही हैं हर हाल में जिला अस्पताल वाली सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

08 :- ग्राम आसपुर में नालें एवं नालियां बंद पड़े हैं इन्हें तत्काल साफ-सफाई कराई जाए एवं 50 मीटर खरंजा बनवाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ड्रा0 अनिल कुमार सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण मुरारी लाल प्रधान, प्रदेश सचिव बबलू नागर – हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रवक्ता पंडित ओम देव शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, जिला प्रभारी चंद्रशेखर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव – रवि चौधरी, चंद्र प्रकाश प्रधान, विजय प्रधान, रामपाल शाक्य, रामनिवास वर्मा, भूरे सिंह, सुरेंद्र लोधी, ज्ञान सिंह शाक्य, रामप्रकाश सविता आर्य, शिव शंकर फौजी, संजू शाक्य जी, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button