उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कोलकाता मेट्रो महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी का बरेका दौरा

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी गुरुवार को बनारस रेल इंजन कारखाना पहुंचे। प्रशासन भवन पहुँचने पर बरेका महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने बरेका की कार्यप्रणाली व लोको उत्पादन संबंधी गतिविधियों के बारे में कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक श्री रेड्डी को अवगत कराया। इस दौरान दोनों महाप्रबंधक ने अपने आपने कार्यक्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को साझा किया। तत्पश्चात कर्मशाला स्थित लोको डिविजन के सभा कक्ष में बैठक के दौरान मेट्रो महाप्रबंधक श्री रेड्डी को बरेका के मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको श्री अरुण कुमार शर्मा ने लोको उत्पादन से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी कल-पुर्जों की आपूर्ति एवं गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर चर्चा की मेट्रो महाप्रबंधक रेड्डी ने बरेका कर्मशाला की कार्यप्रणाली एवं लोको उत्पादन से संबंधित गतिविधियों एवं बरेका में सौर ऊर्जा एवं जल संचयन इत्यादि ऊर्जा संरक्षण परियोजनाओं के जानने में गहरी रुचि दिखाई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button