उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन दृष्टि बैठक हुई संपन्न।

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश
सोनभद्र : क्षेत्राधिकारी पिपरी की अध्यक्षता में कम्पनियों के अधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाने हेतु की गयी मीटिंग। शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन दृष्टि एवं स्वतंत्रता दिवस के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था/सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आज दिनांक-10.08.2023 को थाना शक्तिनगर में स्थित एन0टी0पी0सी गेस्ट हाउस में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंंह चन्देल की अध्यक्षता में एवं प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर की उपस्थिति में कम्पनियों के अधिकारियों व ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी । मीटिंग में सभी को सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया व स्वतंत्रता दिवस को मनाने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व सतर्कता बरतने का निर्देश दिये गये ।




Subscribe to my channel