उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जवाहरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, हर घर तिरंगा, एवं, मेरी माटी मेरा देश, कार्यक्रम क्षेत्र के विभिन्न विधालयों शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर उत्साह पूर्वक मनाया गया । प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर के छात्रों ने अपने खेतों, बागीचों से एक मुठ्ठी मिट्टी ला कर स्कूल में रखे कलश में जमा किया तथा स्वतंत्रता संग्रामके अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। आजादी का अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा का आयोजन प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर में भी हुआ । इस मौके पर विद्यालयों में राष्ट की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शामिल छात्रों और अभिभावकों ने मिलकर माटी गीतों का गायन किया । तहसील सीतापुर के ग्राम जवाहरपुर मे प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश का शुभारंभ खुशी के साथ किया गया इसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खुशी के साथ तिरंगा फहराया आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन जगह-जगह पर किया जा रहा है इसमें प्रथम स्थान पर आज प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया आज से प्रारम्भ हो रहा है स्वतंत्रता दिवस 2023 का महोत्सव. अमृत कलश में संजोई जाएगी गांवों के खेत-खलिहानों की माटी. बच्चे महसूस करेंगे अपनी माटी की महक. मेरीमाटीमेरादेश अमृतकलश क्या आयोजन में समस्या छात्राएं व विद्यालय स्टाफ प्रधानाध्यापिका दीपमाला शुक्ला ,दीपिका पटेल ,आराधना, मुर्तजा, सुनीता, व आनंद कुमार शामिल रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button