उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी ठहरिए कही आप भी साईबर क्राईम के निशाने पर तो नही है ना विडियो कॉलिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग का धंधा जोरों पर हैं जिसको हैंडल करने वाली लड़कियां हैं और आप उनके चंगुल में फंस जाते है

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

अनजान नंबर का वीडियो कॉल रिसीव ना करें, हो सकते हैं ब्लैकमेलिंग का शिकार  साइबर फ्रॉड वालों ने लोगों को ब्लैकमेल करने का नया तरीका निकाल लिया है। यह साइबर अपराधी अब खास के साथ आम पब्लिक को भी निशाना बना रहे हैं। वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेलिंग का जमकर गोरखधंधा चल रहा है। यदि आपके पास किसी भी अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आए, तो सतर्कता बरतें। कॉल अटेंड करने पर आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं।
साइबर अपराधी आपका नंबर किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से निकाल लेते हैं। फिर नंबर पर वीडियो कॉल करते हैं। कॉल करने वाली महिला न्यूड रहती है। फिर जैसे ही कोई व्यक्ति फोन उठाता है और अपना चेहरा दिखाता है तो वह तुरंत स्क्रीनशॉट ले लेते हैं या स्क्रीन रिकार्डिंग कर लेते है जिसके बाद ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हो जाता है। साइबर लुटेरों के जाल से ऐसे बचें कभी भी अनजान व्यक्तियों से सोशल माडिया पर दोस्ती ना करें। सिर्फ परिचित लोगों की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करें। फ्रेंड लिस्ट में जुडऩे के बाद भी यदि किसी दोस्त की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो तत्काल उसे प्रोफाइल से अनफ्रेंड कर ब्लाक कर दें। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की सभी प्रकार की सेटिंग को मजबूत करें ताकि हर कोई आपकी प्रोफाइल में जाकर आपकी जानकारी, फ्रेंड लिस्ट और पोस्ट ना देख सकें। किसी अंजान को अपना नंबर ना दें. यदि अनजान नंबर से वीडियो कॉलिंग आपने रिसीव भी कर ली तो फ्रंट कैमरे पर अपनी उंगली रखकर छुपा दें। साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नंबर 155260 या 1930 पर तत्काल सूचना देने के साथ ही संबंधित थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराये !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button