ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन से नदारद रहे नगर परिषद अध्यक्ष व उनके समर्थक

ब्यापारियों का विधायक के साथ साथ भाजपा से भी हो रहा मोह भंग

रिपोर्टर विजय कुमार गुप्ता सीधी मध्य प्रदेश

सीधी धौहनी विधानसभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मझौली के चंद्रोदय पैलेस में दिनांक 7 अगस्त को संपन्न हुआ जिसमें नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता उनके समर्थक पार्षद गण एवं उनसे जुड़े क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता नदारद रहे , जबकि इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में आयोजित किया गया था कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है जहां पार्टी के लोग एवं क्षेत्रीय जन तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं | जानकार सूत्र बता रहे हैं कि नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी में आपसी संतुलन बिगड़ जाने के कारण दरार पड़ गई थी जहां संगठन द्वारा तवज्जो नहीं देने से जो इस चुनावी वर्ष में लगातार बढ़ती चली जा रही है | जिसे भरने की वजाय जिम्मेदार लोग नासूर बनाते जा रहे हैं और लगता है यह दरार विधानसभा चुनाव तक बरकरार रहेगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button