ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विकास पर्व के पथ पर नए पतिमान गढ़ता रीवा जिला, सिंचाई, खेती और अधोसंरचना मे जिले को मिली नई ऊचाई |

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा  जिला कभी विन्ध्य प्रदेश की राजधानी था |नवगठित मध्यप्रदेश में रीवा का विकास संभागीय मुख्यालय के रूप मे हुआ |रीवा जिले में पिछले 10वर्षो में सिंचाई कृषि तथा अधोसंरचना के विकास के कई बड़े कार्य हुए हैं |इन क्षेत्रों में रीवा जिला नें विकास की नई ऊंचाईया छुई है |जिले में पिछले वर्ष केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नें एक हजार करोड़ की लागत से बनी 6लेन मोहनिया टनल का उद्धाटन किया |यह प्रदेश की सबसे चौड़ी सड़क सुरंग है |इससे रीवा से सीधी के बीच की दूरी 7किलोमीटर कम हो गईं है रीवा के सोलर प्लांट में 750मेगावट बिजली का उत्पादन हो रहा है रीवा की बिजली से दिल्ली की मेट्रो दौड़ रही है |पिछले 5वर्षो मे रीवा शहर में दो प्लाई ओवर एक रेलवे ओवर ब्रिज तथा 14किलोमीटर की मांडल रोड का निर्माण किया गया है रीवा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है |रीवा की रिंग रोड -2का निर्माण कार्य अंतिम चरण मे है | इनके साथ साथ शहर में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण किये गए है |रीवा से जबलपुर रीवा से सतना रीवा से प्रयागराज रीवा से सीधी टू लेन तथा रीवा से बनारस के लिए फोरलेन मार्ग की सुविधा है |रीवा जिले में बाणसागर बांध को नहरी का जाल बिछा हुआ है सिंचाई की सुविधा मिलने से खेती में अभूतपूर्व वृद्धि हुईं है |जिले में 2008 मे कुल 682190 मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन होता था |जो 2022में बढ़कर 1394534 मीट्रिक टन हो गया है |खेती का रकबा 262 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 383 लाख हेक्टेयर हो गया है |जिले में गेहूं की उत्पादकता पिछले 8वर्षो में 2210किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 4065 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गई है |पिछले 03 वर्षो में किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को 16865करोड़ का फसल ऋण वितरित किया गया है खेती के साथ साथ उद्यानिकी फसलो मे भी रीवा जिले मे अच्छा उत्पादन हो रहा है | यहां के सुंदरजा आम को हाल हि में जी आई टैगिंग प्राप्त हुईं है |जिले में प्याज़ टमाटर आलू हल्दी अदरक लौकी बैगन मिर्च नींबू तथा विभिन्न फलों का अच्छा उत्पादन हो रहा है |बड़ी संख्या मे बने नेटसेड एवं पोली हॉउस में फूलों की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है जिले मे शासन की विभिन्न योजनाओं से लाखों हितग्राही लाभान्वित हो रहें हैं |लाड़ली लक्ष्मी योजना से 133149 लाड़ली बहना योजना से  400286 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से 241188 हितग्राही लाभान्वित हुए है |प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्र में 149721परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिली है |जिले में आयुष्मान कार्ड योजना से 114118 ब्यक्तियों को 159करोड़ 83 लाख रूपये की उपचार सहायता दी गईं है |जिले में 1543410 ब्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं |खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 1757875 ब्यक्तिओ को उचित मूल्य दुकानों से हर माह खाद्यान्न दिया जा रहा हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button