उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News परिषदीय विद्यालय के बच्चों को 25 लाख का फर्नीचर देकर, मंत्री नितिन अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  जनपद हरदोई में नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मध्य निषेध मंत्री का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर उनके चाहने वालों ने उनको उनके 42वें जन्मदिन की बधाई दी | जनपद में उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया | कई स्थानों पर केक काटा गया तो कहीं पर भंडारे आदि का आयोजन हुआ | नितिन अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को 25 लाख का फर्नीचर दिया | जेके रिजार्ट में कार्यकर्ताओं ने नितिन अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी | इस मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र “मधुर”, धर्मवीर सिंह, रवि प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय मिश्रा, टिंकू त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा, भगवान शरण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे | जन्मदिन के मौके पर नगरपालिका की ओर से नुमाइश चौराहे पर शिव भोले मंदिर के सामने भंडारा किया गया | नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी, अवर अभियंता जल चंद्रकांत, मंजू वर्मा, विद्या, राजकुमार गुप्ता के अलावा सभी सभासद मौजूद रहे |मोहल्ला आशा नगर के दीपक सिंह चौहान ने पिहानी चुंगी के निकट केक काटा और फल वितरित किए | सुरसा ब्लॉक कार्यालय पर भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ने भंडारा किया | बीडियो रचना गुप्ता, संजय सिंह, हर्षित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे | शाहाबाद मेन मार्केट में उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नलिन गुप्ता डब्लू, व नवनीत गुप्ता, सत्येंद्र सिंह राजपूत, अनुराग श्रीवास्तव, संजय, आमोद अग्निहोत्री, संजीव गुप्ता, पंकज सिंह, राजेश चौधरी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया | बावन ब्लॉक के सधई बेहटा ग्राम में भी भंडारे का आयोजन किया गया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button