Uttar Pradesh News वित्त एवं लेखाधिकारी ने शिक्षकों का रोका वेतन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई वित्त एवं लेखाधिकारी ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को वेतन आयकर की नियमित कटौती न होने पर रोक दिया है | शिक्षक संघ ने इसे विभागीय नियमों के खिलाफ बताया और हड़ताल पर जाने की चेतावनी थी | जनपद में 53 राजकीय विद्यालय संचालित है | इनमें 260 शिक्षक व कर्मचारी तैनात हैं | 17 प्रधानाध्यापक- प्रधानाचार्य, 36 प्रवक्ता, 173 सहायक अध्यापक, 19 लिपिक और 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं | इन सभी शिक्षकों के जुलाई के वेतन व बिल वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजे गए थे | वित्त एवं लेखाधिकारी ने आयकर के नियमित कटौती न होने की बात कह कर वेतन जारी करने से इनकार कर दिया | इसको लेकर शिक्षक संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी आपत्ति जताई थी | वेतन को लेकर 8 दिन से गतिरोध चला आ रहा है | मंगलवार को वेतन जारी न करने पर शिक्षक संगठन पदाधिकारियों के साथ शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और वेतन जारी करने की मांग की | राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह ने बताया कि अगर शिक्षकों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे | वित्त एवं लेखाधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए | यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीरियज़ ऑफीसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यशैली सही नहीं है | अनावश्यक शिक्षकों व कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है | आयकर कटौती में अलग-अलग मानक अपनाए जा रहे हैं, जो गलत हैं | सभी के लिए एक साथ नियम लागू हो | दोनों के अपने-अपने तर्क वित्त एवं लेखा अधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह आवश्यक आयकर की कटौती होनी चाहिए | इसके लिए बस 2014 में शासनादेश जारी हुआ था, आयकर कटौती कम होने पर डीडीओ पर जुर्माना लगता है | वहीं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद वर्ष 2016 में दूसरा शासनादेश आ गया है | उसी के अनुसार कार्यवाही होनी चाहिए |




Subscribe to my channel