Uttar Pradesh News सिपाहियों का वीडियो वायरल, गली के कोने में जाम छलकाते मिले, एग्जाम सेंटर पर लगी थी ड्यूटी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों के ऑन ड्यूटी जा म छलकाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं | बुधवार को एक और ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है | जिसमें दो पुलिसकर्मी एक गली के कोने में बाबर्दी खड़े दिख रहे हैं | उनके हाथ में डिस्पोजल गिलास में पेय पदार्थ है | बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी एक एग्जाम की ड्यूटी में तैनात किए गए थे | उसी दौरान वह गली के कोने में जाकर जाम छलकने लगे | हेलो कि वायरल वीडियो का इंडियन क्राइम न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है | वायरल वीडियो कोतवाली शहर के मुन्ने मियां चौराहे के पास का बताया जा रहा है | बताया गया है कि हाल ही में यहां के एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को पॉलिटेक्निक के ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम का सेंटर बनाया गया था | इसी एग्जाम ड्यूटी पर दोनों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था | लेकिन वह दोनों गली के एक कोने में खिसक लिए और जाम छलकाने लगे | वायरल वीडियो में उनके साथ दो अन्य लोग भी साधारण कपड़ों में खड़े नजर आ रहे हैं | किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है | वीडियो की सत्यता परखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |




Subscribe to my channel