ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 1 लाख 60 हजार तिरंगा फहराये जायेंगे

रिपोर्टर मेघ सिंह राजपूत दतिया मध्य प्रदेश

दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि गत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के आयोजन के पीछे मुख्य मकसद आम जनता में देश प्रेम की भावना जागृत करने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर वीर सपूतों को भी याद करना है संदीप माकिन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान गत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत् घर-घर तिरंगा फहराया जायेगा। इसके लिए जिले में 1 लाख 60 हजार घरों को चिन्हित कर लिया गया है। इन घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जायेगा। इसके साथ शहरी क्षेत्रों में स्मृति वन के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button