Uttar Pradesh News पुलिस कर्मी बताकर महिला के छुए पैर, फिर दोनों जेवर लेकर हुए फरार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई शहर के घंटाघर रोड पर पैदल जा रही महिला को रोक कर दो युवकों ने उसके पैर छुए | दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर जांच के नाम पर गहने उतरवा लिए उसके बैग में रखवा दिए | कुछ दूर साथ चलने के बाद बैग में रखे गहने निकाल कर खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दोनों युवक भाग निकले | घटना घटित होने के बाद सकते में आई महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी | शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी उमाशंकर की पत्नी आशा रानी गुप्ता मंगलवार को गोपामऊ मार्ग पर पतसनी और लहराई गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी | गोपामऊ बस अड्डा जाते समय घंटाघर रोड पर बाइक सवार दो युवक आशा रानी के पास पहुंचे | दोनों युवकों ने आशा रानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताया | कहां की आगे पुलिस जांच कर रही है इसलिए कान की बाली, चैन और अंगूठी निकालकर पर्स में रख लो | इस पर आशा रानी ने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए | कुछ दूर तक दोनों युवक आशारानी के साथ चलते रहे और इसी बीच बैग से जेवरात निकलकर भाग निकले | जानकारी होने पर असरानी दंग रह गई और सिनेमा चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी | इसके बाद शहर कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई | शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं | आरोपियों की तलाश की जा रही है |




Subscribe to my channel