उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मक्खियों के आतंक से पानी की टंकी पर चढ़े परेशान गांव वाले, दी आत्मदाह की धमकी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

बेनीगंज, हरदोई जनपद के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ईयनपुरवा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में पढ़ते मक्खियों के प्रकोप से 7 ग्रामीण बीती रात पानी की टंकी पर चढ़ गए | घटना की जानकारी होने पर अफसर मौके पर पहुंचे | हंगामे को शांत कराकर 11 घंटे बाद नीचे उतारा | पूर्व में जांच रिपोर्ट सौंपने के साथ ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया | सोमवार रात 11:00 के बाद बढइयनपुरवा पुरवा निवासी किसान यूनियन से जुड़े सात लोग नया गांव देवरिया में बनी पानी की टंकी पर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गए | मंगलवार सुबह हंगामा शुरू कर दिया | आत्मदाह करने की नीयत से चढ़े लोगों की जानकारी गांव वालों को हुई और भीड़ जमा हो गई | सूचना पर सीओ हरियावॉ शिल्पा कुमारी, प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज सुनील दत्त कौल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे | उनके समझाने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो कुछ देर बाद एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, एलआईयू स्पेक्टर श्रीश शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे | प्रदर्शनकारियो ने पूर्व में की गई शिकायत के बाद हुई जांच रिपोर्ट व समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की | आरोप लगाया की जिम्मेदार मामले में कार्रवाई करने की वजाये लीपा पोती कर रहे हैं | उच्च अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी देने के बाद पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट मंगाई गई | तब करीब 10:30 बजे टंकी पर चढ़े ग्रामीण नीचे उतरे | इस दौरान भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव की मौजूदगी में एडीएम प्रियंका सिंह ने जांच रिपोर्ट की प्रति सौंपी | फिर टंकी पर चढ़े किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार, गया प्रसाद, नैमिष, सुधीर, धनीराम आदि मौजूद रहे | गांव की महिलाएं पुरुष पानी की टंकी के बाहर एकत्र होकर ऊपर चढ़े लोगों के समर्थन में नारे लगाते रहे | मक्खियों की समस्या की हकीकत को परखने के लिए एडीएम ने बढ़ईयनपुरवा गांव का दौरा किया | एडीएम ने बताया पोल्ट्री फार्म के कारण पढ़ती मक्खियों की समस्या से पीड़ित लोगों की बात सुनी है | ग्रामीणों का आरोप है कि पोल्ट्री फार्म में गड़बड़ी हो रही है | इससे मक्खियों की तादाद बढ़ गई है | दिनचर्या बाधित हो रही है | पहले भी वह कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं पर आश्वासन तो हर बार मिले लेकिन कोई स्थाई समाधान अब तक नहीं हुआ है | कुछ समय तक राहत मिलने के बाद फिर दिक्कत पैदा हो जाती है |

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button