उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जनपद का कोई भी क्षेत्र गुलदारों के आतंक से अछूता नही है जनपद के हर गांव हर नगर हर शहर के आसपास गुलदारों को देखा जा रहा है ।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

गुलादर अब तक जनपद भर में एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना निवाला बना चुके हैं और कितने ही लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं । थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर आबाद में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जंगल गए किसान पर दो गुलदारो ने हमला करने का प्रयास किया किसान ने शोर मचाते हुए वहाँ से भाग कर किसी तरह जान बचाई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 8 बजे गांव सुल्तानपुर आबाद निवासी किसान चुनमुन कुमार अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जंगल गया था। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो वहां मौजूद दो गुलदारो ने चुनमुन पर हमला करने का प्रयास किया। चुनमुन के शोर मचाने पर आस-पास चारा काट रहे किसानों ने बमुश्किल गुलदारो को भगाया तब जाकर किसान चुनमुन की जान बच सकी । मोनू नागर ,संजू नागर, पप्पू नागर, महेश कुमार, टिंकू कुमार, सोमेंद्र नागर,अवधेश फौजी, आदि  ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में गुलदार अलग-अलग स्थानों पर कई बार दिखाई दे चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button