Uttar Pradesh News क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा स्थित शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर पर ‘मेरा माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा हल्दौर ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर देश के वीर अमर शहीदों को नमन किया। बुधवार को विकासक्षेत्र हल्दौर के गांव अम्हेड़ा में शहीद भगत सिंह अमृतसर सरोवर पर आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन करने पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ,मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोहरा तथा ब्लॉक प्रमुख विजेंदर सिंह ने सर्वप्रथम देश के अमर शहीद को कोटि-कोटि नमन कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों की कुर्बानियां और उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र वासियों को उक्त कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, विकासखंड अधिकारी वीरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, सचिव सोमपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, जविंदर सिंह,आदि मौजूद रहे ।




Subscribe to my channel