उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट मिरजामुराद थाना को एक और उपलब्धि हासिल हुवा तीन चोरी कि मोटरसाइकिल के साथ तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को किया गिरफतार 

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम ने मुखविर की सूचना पर चोरी की 3 मोटर साइकिल के साथ भोरकला गाँव के पास से अभियुक्त विजय कुमार उर्फ चन्दन, अटल शेट्टी, शैलेश उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार विजय कुमार उर्फ चंदन, निवासी ग्राम पतलूकिया थाना चुनार जनपद मिर्जापुर जिसकी उम्र 34 वर्ष है, अटल शेट्टी, निवासी ग्राम बगहा थाना कछवां जिला मिर्जापुर की उम्र 22 वर्ष है, इसके अलावा शैलेश कुमार उर्फ अंकित निवासी ग्राम सूरहन थाना चौरी जनपद भदोही का रहने वाला है जिसकी उम्र 22 वर्ष है। इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से होंडा शाइन मोटरसाइकिल नं0 UP 63 AA 2397, मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नं0 UP 66 AC 5073 और हीरो स्पलेण्डर नं0 UP63N2454 कलर ब्लैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार इनपर मिर्जामुराद और चुनार थानों में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार मिश्र चौकी प्रभारी कछवा रोड, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पाण्डेय थाना मिर्जामुराद, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार शुक्ला, कांस्टेबल नितेश कुमार एवं कांस्टेबल रविशंकर थाना मिर्जामुराद शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button