Uttar Pradesh News विश्व आदिवासी दिवस को हर्सोल्लास पूर्वक मनाया। समाज के वरिष्ठ जनों का शॉल श्रीफल व फूल मालाओं से किया सम्मान।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शिवरी माता अनुसूचित जन जाति उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में नरयावली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम रिछोडा में आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता शिवरी जी,विरसा मुंडा जी,महाराज शंकर शाह जी के चित्रों पर माल्यर्पण कर की गई। तदोपरान्त पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच बद्री प्रसाद यादव,कार्यक्रम के आयोजक जनपद सदस्य हल्लू भाई आदिवासी आदि ने आदिवासी समुदाय के वरिष्ठजनों का शॉल श्रीफल व फूल मालाओं से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया तथा आभार कोमल सिंह ने माना। इस अवसर पर विक्रम सिंह,लीलाधर यादव,लक्ष्मण आदिवासी,नंदू आदिवासी,हर प्रसाद आदिवासी,चेतु आदिवासी,गंगाराम आदिवासी,मनप्यारे आदिवासी,बृजेन्द्र आदिवासी, गंगाराम आदिवासी,सावित्री बाई,गेंदारानी बाई,ममता रानी,सन्दीप चौधरी, दीपक कुर्मी,राजेश श्रीवास,सुरेन्द्र आदिवासी आदि मौजूद थे।





Subscribe to my channel