उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोनभद्र जिले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा लगातर फरार चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

मा0 न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के वाद संख्या 12963/22 में लगातार चल रहे फरार/वांछित अभियुक्त दीपनारायण सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी पुसौली, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारण्टी व धारा 82/83 जा0फौ0 की कार्यवाही के उपरान्त भी अभियुक्त मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हो रहा था ।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09.08.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार/वांछित अभियुक्त दीपनारायण सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी पुसौली, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. दीपनारायण सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी पुसौली, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी शिवचन्द पटेल, चौकी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button