ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मेरी माटी मेरा देश अभियान :- रामनगर गांव में किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 71 ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायतों में अमृत महोत्सव के रूप में वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जनपद कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों की नजर ग्राम पंचायत पर बनी रही। बताया गया है कि सर्वप्रथम ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथी सरपंचों के द्वारा कन्याओं का पूजन भी किया गया। ग्राम पंचायत रामनगर बुजुर्ग में सरपंच महेश यादव के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को विशेष रूप से संपन्न कराया गया। सरपंच महेश यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रभात फेरी एवं कन्या पूजन के उपरांत ध्वजारोहण किया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। बच्चों द्वारा पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई एवं पंडन की झिरिया में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर सचिव दिनेश सिंह एवं सहायक सचिव दिनेश यादव समेत ग्रामीणजन मौके पर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button