IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रकाशनार्थ 9 अगस्त 2023 आदिवासी महापंचायत में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासी अपने शोषण के ख़िलाफ़ व्यक्त की नाराज़गी

समाज के लिए संघर्ष करने पर आदिवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छत्तरपुर  9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में जिले के आदिवासी वाहुल्य किशनगढ़ में आदिवासी महापंचायत का आयोजन किया गया| आदिवासी महापंचायत बड़ी संख्या में किशनगढ़ बस स्टैंड मे इकट्ठा हुये, आदिवासी समाज ने केन बेतवा लिंक परियोजना सहित देश मे आदिवासियों के साथ हो रहे शोषण पर चिंता व्यक्त की हैं| आदिवासी समाज द्वारा अपने समाज के लिए संघर्ष करने पर सामाजिक कार्यकर्ता व आप नेता अमित भटनागर का सम्मान किया|
कार्यक्रम के आयोजक बृजलाल आदिवासी ने बताया कि आदिवासी महा पंचायत में किशनगढ़ वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पंचम आदिवासी जनपद सदस्य भगवानदास गौंड, जनपद सदस्य पम्मू महेंद्र राय पूर्व सरपंच किशनगढ़, अमजित खान, चतुर सिंह उपसरपंच सुकवाहा, गोकल सिंह सुकवाहा, भूपेंद्र प्यासी, दिव्या अहिरवार पार्षद, राहुल अहिरवार, तुलसीदास पटेल, चिरैय्याबाई, कल्लू बाई, बबीता, जयंती, महेश आदिवासी, रामप्रसाद पटेल, पप्पू आदिवासी, जगना आदिवासी, जगन्नाथ आदिवासी,रामसेवक,दयाराम, जनकी आदिवासी, गौरी बाई, राजीव अहिरवार, स्वामी, गुलाइयां, हिसाबी राजपूत, माधव राजा, इमरत अहिरवार, मुन्ना राजा सहित बड़ी संख्या मे आदिवासी समाज की महिलाये पुरुष शामिल हुये सभी ने आदिवासी समाज के लिए सरकार द्वारा चलाई गई जा रही योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार की बात कही, साथी महापंचायत में भाजपा नेता द्वारा शराब कांड व सीधी में आदिवासी युवक की हत्या, हाल ही में 2 आदिवासी बालिकाओं के साथ गैंगरेप की घटना और आदिवासियों के साथ हो रहे शोषण पर व्यापक चर्चा कर नाराजगी व्यक्त की| आदिवासी समाज ने शिक्षा संगठन रोजगार आदि विषयों पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button