Uttar Pradesh News शांति पाठ व नमाज-ए-जनाजा एक साथ,नगवा में श्मशान व कब्रिस्तान एक साथ दे रहा साम्प्रदायिक शांति का संदेश

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा : सही मायने में मजहबी एकता यहां कदम ताल कर रही है।जीवन के कई पहलुओं को छूते हुए दो संप्रदायों की आपसी समरसता देखना हो तो वजीरगंज आइए। यहां जीवन के तमाम संस्कार से जुड़े पहलुओं पर आपसी एकता की तस्वीर झलकती है। धर्म और आस्था के अलावा शरीर छोड़ने पर भी साम्प्रदायिक एकता जीवंत रहना अच्छा संकेत माना जा रहा है। गांव में एक साथ कब्रिस्तान और श्मशान में एक साथ जनाजे की नमाज व श्मशान स्थल पर राम नाम सत्य व शांति पाठ की एक साथ गूंज आपसी सौहार्द का पैगाम देती दिख रही है। इलाके में दोनों मजहबों की आबादी का हर मोड़ पर व्यवहारिक कदम ताल एक मिसाल है।
दरगाह पर मत्था टेकते हैं हर धर्म के लोग
सैयद मलंग शाह के आस्तआन-ए-आलिया भी इसी प्रांगण में है। जहां सभी धर्म के लोग आकर मत्था टेकते हैं। और अपनी अर्जी लगाकर मन्नतें मांगते हैं। गुरुवार और रविवार को इलाके के लोग यहां आते हैं। इसी प्रांगण में ईदगाह, मदरसा और पानी की टंकी भी लगी है।कब्रिस्तान और अंत्येष्टि स्थल का साथ होना साम्प्रदायिक एकता के साथ-साथ किसी जन्नत और स्वर्ग से कम नहीं।पंडित दुर्गा प्रसाद शुक्ला श्मशान और कब्रिस्तान का साथ होना आपसी एकता का पैगाम है। इससे हिंदू और मुस्लिम के बीच की खानी पड़ती है।मौलाना हामिद रजा प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह का कहना है कि आपसी एकता मिसाल नहीं गांव की शान हैं,।स्वामीनाथ सिंह-प्रधान प्रतिनिधि नगवा !




Subscribe to my channel