उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने पेंशन व आय प्रमाण पत्र को लेकर किया प्रदर्शन

 रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश

कानपुर  राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण कार्यालय में प्रदर्शन कर जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से निदेशक दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे राशन कार्ड के अभाव में दस हजार दिव्यांग जनों की रोकी गई पेंशन तत्काल उनके खातों में भिजवाने की मांग रखी गई इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शासन ने सभी दिव्यांग जनों की पेंशन जारी कर दी दिव्यांग जन का ग़रीबी रेखा का आय प्रमाण पत्र बनवाने बधिर दिव्यांग जन के लिए बेरा जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने की भी मांग की मांग पूरी न हुई तो 04 सितम्बर 2023 को निदेशालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार ने कहा कि शासन स्तर के अधिकारी दिव्यांग जनों को परेशान करने के लिए हर वर्ष नया नियम लेकर आते हैं जिससे दिव्यांग जनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है बीरेंद्र कुमार ने कहा कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं कि गईं तो4 सितम्बर 2023 को लखनऊ में दिव्यांग जन सशक्तीकरण निदेशालय उत्तर प्रदेश के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार ने कहा कि राशनकार्ड बनाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है सभी दिव्याग जन के ग़रीबी रेखा का राशनकार्ड बनना चाहिए जिसे नहीं बनाया गया आज के प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार अल्पना कुमारी राहुल कुमार आनंद तिवारी गुड्डी दीक्षित अरविंद सिंह अशोक कुमार गौरव कुमार बंगाली शर्मा विजय कुमार सीमा बाजपेई आदि लोग शामिल रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button