उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News क्षेत्र की खराब विद्युत सेवा को लेकर बाबा हठयोगी विजय देवनाथ महाराज ने किया अनशन का ऐलान

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश
अलीगंज पावर हाउस से जुड़े सभी 84 गांवों के बिजली कनेक्शन धारक 21 अगस्त को सुबह 11:00 बजे सर्किट हाउस मुख्य कार्यालय सिविल लाइन एरिया बरेली पहुंचें। मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनशन व धरना दिया जायेगा. मेरे द्वारा यह विरोध प्रदर्शन 84 गांवों के बिजली बिल धारकों के साथ मिलकर किया जाएगा। इस पूरे प्रोग्राम को रहटुइया पावर हाउस से अलग किया जाए और अलीगंज पावर हाउस में जो मशीनें खराब हैं और जो बार-बार खराब हो रही हैं उन सभी मशीनों को बदल कर नई मशीन लगाई जाए और बिजली घर और 84 की पूरी व्यवस्था ठीक की जाए जो गांव अलीगंज पावर हाउस से जुड़े हैं 1 गांव में जो जर्जर हालत में है सभी लाइनें बदलवाई जाएं चाहे छोटी हो या बड़ी। व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए !




Subscribe to my channel