उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नाबालिग के साथ गैंगरेप से हड़कम्प, धमकाकर नशे का सेवन भी कराया

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

झांसीô  घर से निकली नाबालिग लड़की को नवाबाद क्षेत्र से दो युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गए और आरोप है कि अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 9 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने बताया उसे शराब व गांजा का नशा जबरन दिया जाता था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है बताया गया कि प्रेमनगर क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की दो अगस्त को घर से सुबह सात बजे निकली थी और जीवनशाह तिराहा के पास पहुँची तभी उसे दो युवक मिले और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद ओरछा बस स्टैंड के पास व एरच ले जाकर 9 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पीड़िता के अनुसार 4 अगस्त को उसे किले के पास छोड़ गए जहां से वह घर पहुँची और परिजनों को जानकारी दी आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई व गांजे का नशा कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि प्रेमनगर में उसने लड़की के गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी बड़ा सवाल इस घटना में एक सवाल उठ रहा है कि यदि पीड़िता 4 अगस्त को घर पहुँच गयी थी तो पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी यदि पुलिस को खबर दी गयी थी, तो पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button