उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा पुलिस बल थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग –

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज 09.08.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में मय पर्याप्त पुलिस बल के सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button