IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पत्रकार एकता संघ व माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया पौधा लगाकर लिया गया पर्यावरण संरक्षक का संकल्प

पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में विकासखंड करंजाकला के कंपोजित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठवार के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्याम बाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, वाराणसी मंडल ,अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सैनी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह और अध्यापक संजीव कुमार अस्थाना व अध्यापिकाओं के साथ पंकज कुमार सिंह प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं को वृक्ष की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। पेड़ पौधों से ही हमे छाया,ऑक्सीजन व फल मिलता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा की वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है हमें फल फूल छाया व ऑक्सीजन मिलती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए उक्त कार्यक्रम में फलदार छायादार व पुष्प के पौधे लगाए गए पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना की और साथ ही पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया उन्होंने कक्षा तीन की छात्रा आकृति से हिंदी की किताब पढ़ाया छोटी बच्ची ने हिंदी का पाठ पढ़कर सुनाया इस पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर सराहना किए। इस मौके पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार,मंडल मीडिया प्रभारी वाराणसी मंडल राकेश कुमार शर्मा, जौनपुर जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, गोरखनाथ, मोहम्मद कैफ,मोहम्मद आसिफ, वीरेंद्र कुमार यादव सहसचिव वाराणसी मंडल, सुरेंद्र यादव,सोहन यादव अजीत यादव अध्यापक, पूनम प्रजापति, निधी सिंह, प्रतिमा मौर्या व विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button