Uttar Pradesh News मैहर कस्बे में गीतों व नृत्य के साथ आयोजित कार्यक्रम आदिवासी दिवस पर समाज ने निकाली रैली, परंपरागत वेशभूषा में पहुंचे पुरुष व महिलाएं

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
सतना मैहर विश्व आदिवासी दिवस को लेकर मैहर कस्बे में बुधवार को विशाल आदिवासी सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में समाज के पुरुष व महिलाएं अधिकतर परंपरागत वेशभूषा में पहुंची। कार्यक्रम को लेकर सुबह से मैहर तहसील समेत जिलेभर के गांवों से आदिवासी समाज के लोग पहुंचने शुरू हो गए। करीब 10 बजे तक हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर भाग लिया।
उसके बाद मैहर में रैली निकाली गई। रैली करीब 1 किलोमीटर तक लंबी थी, जिसमें घोड़ा, बैलगाड़ी एवं पैदल चल रहे थे। समाज की महिलाएं आराध्य देव बढ़ा देव के गीतों के साथ-साथ नृत्य करती रही। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट कमल सिंह मरकाम अध्यक्ष जगदीश सिंह इटिया संरक्षक सम्पत कुमार रावत ,संयोजक रामलाल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
घोड़ा, बैलगाड़ी व धनुष के साथ पहुंचे आदिवासी समाज के लोग
आदिवासी समाज के लोग घोड़ा, बैलगाड़ी में भी पहुंचे। 5 बैलगाड़ी व 50 घोडा़ रैली में सबसे आगे चल रही थी। वही कई युवाओं के हाथों में धनुष भी लिए हुए थे। वहीं आदिवासी दिवस को लेकर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई।
मांग पत्र : आदिवासी समाज में हो रहे अत्याचार को रोका जाय आदिवासी समाज के लिए 5 प्रतिशत अलग से आरक्षण की मांग
मणिपुर में हुए अत्याचार को लेकर कठोर कार्रवाई किया जाय।
वन संरक्षण विधेयक पास किया जाय।
अनुसूचित जनजाति की लूटी हुई जमीने वापस दिलाया जाय।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महलाओ पर हो रहे उत्पीड़न को रोका जाय।



Subscribe to my channel