ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम महाराजगंज में 11 दिन के लिए बैठाई अखंड रामायण पाठ का किया गया आज पूजन

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

इस कार्यक्रम में आ स पास से 101 रामधुनी मण्डलों ने भाग लिया। शनिवार सुबह 8 बजे रामधुनी मण्डलों ने हनुमान मंदिर से रामधुनी व नगरपरिक्रमा आरंभ की थी जो 11 दिन तक चले रामधुन का पूजन किया गया इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती नाचती दिखाई दी वहीं रामधुनी मण्डल के कार्यकत्र्तागण अपने-अपने ढोलक मजीरों के साथ कीर्तन व रामधुनी सा कीर्तन किए ग्रामवासियों ने कई जगहों पर पुष्पवर्षा की तथा जयकारे लगाते रहे। mबर्षा नहीं होने पर ग्राम वासियों ने ग्राम महाराजगंज में मिलकर 11 दिन के लिए अखंड रामायण रामधुन हनुमान टोरिया मंदिर पर बैठाई जिसमें सभी ग्राम वासियों ने मिलकर इन 11 दिन में सहयोग किया साथी रामायण पाठ से वातावरण में दिव्य शक्तियों का बास होगा लोग खुशहाल होंगे इस कामना के साथ लोगों ने राम धुन में बढ़ चढ़कर भाग लिया पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया तत्पश्चात कन्या भोज कराया गया जिसमें ग्राम महाराजगंज के और आसपास के क्षेत्र के सभी कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button