झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को बचाने में सिंदरी से गोशाला की ओर तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटना का शिकार हो गई

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड

सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को बचाने में सिंदरी से गोशाला की ओर तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटना का शिकार हो गई. घटना मंगलवार 7 फरवरी को गोशाला ओपी स्थित मयूर गेट के समीप सड़क पर हुई है. 25 वर्षीय कार चालक सुमित कुमार सुरक्षित बताया जा रहा है. उसे पैर में चोटें आई है. उसका इलाज रोहड़ाबांध स्थित निजी अस्पताल में किया गया है. वो सिंदरी का ही रहने वाला है.

दो तीन बार पलटी स्विफ्ट डिजायर कार, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार संख्या जेएच 10 एएक्स 0541 सिंदरी की ओर से आ रही थी तभी सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर दो तीन बार पलटते हुए किसी पेड़ से जा टकराई. जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी सूचना पर गोशाला ओपी के पुलिस घटनास्थल पहुंचे. ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि इस दुर्घटना की जानकारी मिली है लेकिन किसी ने किसी प्रकार का कंप्लेन नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक इंसुरेंस कंपनी द्वारा कार को ले जाया गया है.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button