Uttar Pradesh News मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन नई बस्ती में 150 मकानों पर चलाया जा रहा बुलडोजर-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने का काम में तेजी लाते हुए संवेदनशील एरिया में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है। भारी फोर्स के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। 12 किलोमीटर में बदला जा रहा रेलवे ट्रैक, 150 से ज्यादा मकान पर चल रहा अतिक्रमण– मथुरा वृंदावन के बीच करीब 150 वर्ष पहले डाली गई रेलवे लाइन के मीटर गेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है। 12 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर करीब 1850बएरिया में अतिक्रमण था। जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही है। श्री कृष्णा जन्म स्थान से लेकर अमरनाथ विद्या आश्रम तक करीब 200 मकान रेलवे लाइन के दोनों तरफ बने हुए हैं। रेलवे इन मकानों को अतिक्रमण बता रहा है। रेलवे ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही- श्री कृष्ण जन्मभूमि फटक की तरफ से शुरू की। 500 से जायदा पुलिस फोर्स मौके पर– रेलवे अधिकारी बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक आरपीएफ,जीआरपी, सिविल पुलिस, पीएसी, एलआईयू और नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ फोर्स के 500 से ज्यादा जवान के साथ मौके पर पहुंचे। यहां रेलवे के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की कर दी। कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीन लगाई गई। जून में दिया नोटिस नहीं किए मकान खाली, कोर्ट की कर रहे रेलवे अधिकारी अवहेलना– उत्तर मध्य रेलवे के डिविजनल वर्क इंजीनियर नितिन गर्ग ने बताया कि 6 जून को नोटिस दिया था। मकान खाली करने के लिए 1 महीने का समय दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं किए समय निकल जाने के एक महीने बाद यह कार्यवाही की जा रही है। यहां करीब 30 मीटर में काम होना है। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले याकूब ने बताया कि उन्होंने इलाके की लोगों के साथ मिलकर सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें अग्रिम तारीख 21अगस्त है। मामला कोर्ट में विचार दिन है। इसके बावजूद भी रेलवे के अधिकारी कोर्ट की अवहेलना करते हुए कार्यवाही कर रहे हैं। इस मामले के खिलाफ कोर्ट में अवमानना की कार्यवाही के लिए न्यायालय की शरण लेंगे।




Subscribe to my channel